मुम्बई: मुम्बई की लाइफलाइन लोकल में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी आने के कारण पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर गोरेगांव स्टेशन पर तकनीकी खराबी आई। इसके बाद मुंबई की लोकल सेवा ठप हो गई। इससे चर्च गेट की तरफ जाने वाली सभी लोकल ट्रेनें रुक गई है। ऐसे में सुबह के समय दफ्तर जाने के लिए निकले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पश्चिम रेलवे की तरफ से बताया गया कि मुम्बई के गोरेगांव स्टेशन पर सिग्नल में तकनीकी खराबी आने के कारण सुबह 7.05 मिनट पर लोकल ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। रेलवे ने बताया कि इस समस्या को 7.50 बजे सही कर लिया गया।
इस कारण ट्रेनों के आने जाने में कुछ देरी हुई। इस कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए पश्चिम रेलवे ने अफसोस जताया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों वेस्टर्न रेलवे ने नए साल के स्वागत में दूसरी एसी लोकल चलायी थी। पिछले साल दिसम्बर में पहली एसी लोकल मुंबई में आई थी। नई वाली ट्रेन में कई हाईटेक फीचर्स हैं। पहली ट्रेन में जो खामियां थींए उसे इसमें दूर कर दी गई है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features