लखनऊ:समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और लखनऊ कैंट से पार्टी प्रत्याशी अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव के पास लगभग 23 करोड़ रूपए की चल अचल संपत्ति है। अपर्णा ने कैंट सीट के लिए सपा की आेर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में अपर्णा के पास तीन करोड़ 27 लाख 63 हजार रूपए की जबकि उनके पति प्रतीक के पास 13 करोड़ 41 लाख रूपए की चल संपत्ति दिखाई गई है।

मायावती को अपशब्द बोलने वाले दयाशंकर की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट
प्रतीक ने खरीदी 5 करोड़ 23 लाख 15 हजार रूपए की गाड़ी
हलफनामे के मुताबिक चल संपत्ति में विभिन्न बैंकों में जमा धनराशि, शेयर और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं। पति पत्नी ने 2015-16 में क्रमश: एक करोड़ 47 लाख 42 हजार रूपए और 50 लाख 18 हजार रूपए का आयकर रिटर्न दाखिल किया। अपर्णा की संपत्ति के ब्यौरे में कोई निजी गाड़ी नहीं है जबकि प्रतीक के पास पांच करोड़ 23 लाख 15 हजार रूपए की लेम्बार्गिनी गाड़ी दिखाई गई है। यह गाड़ी उन्होंने बीते महीने 14 दिसंबर को खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने यूनियन बैंक से 4. 5 करोड़ रूपए का कार रिण लिया।
पढि़ए ! मुलायम सिंह यादव ने यह क्या कह डाला, मचा घमासान
अपर्णा के पास करोड़ों रुपए के आभूषण और गहने
अपर्णा के पास 12 लाख 50 हजार रूपए की कृषि भूमि एवं भवन के रूप में अचल संपत्ति है जबकि उनके पति प्रतीक के पास इसी मद में 6 करोड़ 15 लाख रूपए की संपत्ति है। परिजनों और निजी कंपनियों को कर्ज और बकाया की बात करें तो अपर्णा पर 8 लाख 54 हजार रूपए की देनदारी है जबकि प्रतीक पर यह 8 करोड़ 7 लाख 12 हजार रूपए है, जिसमें 81 लाख 50 हजार रूपए मुख्यमंत्री एवं सपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लिया गया है। अपर्णा के पास एक करोड़ 88 लाख रूपए के गहने और आभूषण हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features