रोज के नए-नए कयासों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। देश से दूर इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में दोनों ने सात फेरे लिए।
सुबह नाश्ते के बाद एक कप ब्लैक कॉफ़ी पीने से दूर होती हैं चेहरे को झुर्रियां
विराट और अनुष्का की शादी में सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदारों ही शामिल रहे। इनका रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में दो अलग-अलग दिनों में होगा। शादी के दौरान विराट-अनुष्का ने कीमती रत्नों से जड़े आउटफिट्स पहनें। दोनों ही डिजाइनर सब्यासाची के आउटफिट में नजर आएं। सिर्फ शादी ही नहीं, बल्कि मेंहदी से लेकर फेरों तक विराट-अनुष्का ने सब्यासाची के आउटफिट्स में दिखे।
विराट-अनुष्का की ड्रेस में क्या है खास…
बता दें कि इस लहंगे पर कोलकाता के कारीगरों की कारीगरी है। उन्होंने हाथों से ब्लॉक प्रिंट और गोटा पट्टी वर्क किया है। इतना ही नहीं अनुष्का की ज्वेलरी भी 22 कैरेट गोल्ड की थी, जिसमें इरानी टरकॉइज, टरमालिनेस, अनकट डायमंड और जैपनीज पर्ल जड़े हुए थे।
जूतियां भी ब्रोकेड और जरदोजी से जड़ी हुई थी। दूसरी तरफ विराट ने सिग्नेचर खादी कुर्ता और चूड़ीदार के साथ फूशिया पिंक टेक्चर वाली सिल्क नेहरू जैकेट वियर की थी। इनके फुटवियर भी लेदर के थे, जिसपर जरदोजी वर्क था।
अनुष्का ने सगाई के लिए गुलकंद बरगंडी रंग की वेलवेट साड़ी सेलेक्ट की। इस साड़ी को पर्ल, जरदोजी और मरोरी का काम खास बना रहा था।
इसके साथ अनुष्का ने अनकट डायमंड और पर्ल चोकर से मैच करते चुए स्टड वियर किए थे। इस लुक के साथ उनका स्मोकी आई मेकअप था। वहीं दूसरी तरफ विराट ब्लू रंग के सूट में नजर आए।
विराट और अनुष्का की शादी की थीम पिंक कलर थी। अनुष्का ने पिंक लहंगा और विराट ने पिंक शेरवानी पहनी थी।
अनुष्का ने पेल पिंक कलर का लहंगा था, जिस पर सिल्वर-गोल्ड मेटल के धागों से वर्क किया गया था। साथ ही लहंगे पर पर्ल और बीड्स का काम भी किया गया है। ज्वैलरी में अनुष्का ने हैंडक्राफ्टिड अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पाइनल और बरोक जैपनीज मोतियों से जड़ी ज्वैलरी पहनी।
विराट ने आइवरी रॉ सिल्क शेरवानी वियर की थी। विंटेज बनारसी पैटर्न में बना ये आउटफिट हैंड-एम्ब्रॉयडेड था। इसके साथ विराट ने रोज गोल्ड कलर का सिल्क कोटा साफा कैरी किया हुआ था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features