राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी हर दुश्मनी को भुला दिया लेकिन हमारे पड़ोसी देश के मामले में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, अपनी परोपकारी प्रकृति के बावजूद भारत हजारों वर्षों से ‘संघर्ष’ कर रहा है। अब उसे अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ना चाहिए। उन लोगों पर आक्रमण करना होगा, ‘जिनकी प्रवृत्ति हमला करने की रही है।’
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले वह संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संघ प्रमुख ने कहा, संघर्ष के बाद पाकिस्तान का जन्म हुआ। ‘भारतवर्ष’ 15 अगस्त 1947 के बाद पाकिस्तान के साथ अपनी दुश्मनी को भूल गया। पाक इसे अभी तक नहीं भूला है। यही हिंदू स्वभाव और दूसरे स्वभाव में अंतर है।
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले वह संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संघ प्रमुख ने कहा, संघर्ष के बाद पाकिस्तान का जन्म हुआ। ‘भारतवर्ष’ 15 अगस्त 1947 के बाद पाकिस्तान के साथ अपनी दुश्मनी को भूल गया। पाक इसे अभी तक नहीं भूला है। यही हिंदू स्वभाव और दूसरे स्वभाव में अंतर है। उन्होंने कहा, मोहनजोदड़ो, हड़प्पा जैसी प्राचीन सभ्यताएं और हमारी संस्कृति के विकास स्थल, आज पाकिस्तान में हैं। पाक ने तब क्यों नहीं कहा कि भारत से जुड़ी हुई हर चीज यहां है और तुम कोई दूसरा नाम रख लो। उन्होंने ये सब नहीं कहा। वह भारत के नाम से अलग होना चाहते थे, क्योंकि वह जानते थे कि भारत के नाम के साथ हिंदुत्व आएगा। जहां हिंदुत्व होगा, वही भारत होगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features