नोएडा: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की हो गयी,जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बतायता रही है।

जानकारी के मुताबिक आगरा से सवारी लेेकर एक बस नोएडा जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे ग्रेटर नोएडा के करीब रबूपुरा के पास अचानक यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गयी। हादसा इतना भयनांक था कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस घटना से वहां चीख-पुकार मच गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग जमा हो गये।
इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही हालत गंभीर बतायी जा रही है। चर्चा ऐसी है कि बस का ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस छानबीन में लगी है। हादसे में मारे गये लोगों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features