यहाँ जानें लक्ष्मी पूजन की संपूर्ण विधि

दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022, सोमवार को है। दिवाली की शाम को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। दिवाली की रात को सर्वार्थ सिद्धि की रात माना जाता है। जानें दीपावली की किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा और जानें लक्ष्मी पूजन की विधि- दीपावली 2022 पूजा के शुभ मुहूर्त लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 23 मिनट की है। लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल व वृषभ काल में लक्ष्मी-गणेश पूजन प्रदोष काल में 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। अमावस्या तिथि कब से कब तक- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 24, 2022 को 05:27 पी एम बजे अमावस्या तिथि समाप्त – अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम बजे दीवाली लक्ष्मी पूजा के लिये शुभ चौघड़िया मुहूर्त- अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 05:27 पी एम से 05:43 पी एम सायाह्न मुहूर्त (चर) – 05:43 पी एम से 07:18 पी एम रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 10:30 पी एम से 12:05 ए एम, अक्टूबर 25 उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 01:41 ए एम से 06:28 ए एम, अक्टूबर 25
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com