क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि जिस मां की कोख बेटी जन्म ले और बड़ी होकर उसी मां की सौतन बने। क्या आपने ऐसा सुना है कि जिस पिता की गोद में उसकी नन्ही परी ने अपना बचपन बिताया हो और आगे वो उसी की पत्नी बने। ऐसा कभी हो सकता है कि एक मां और उसकी बेटी को एक ही पति के साथ रहना पड़े।यह भी पढ़े:> अभी-अभी: भारत का सबसे बड़ा कदम 47 पाकिस्तानी स्टूडेंट्स वापस लौटाए…
सुनकर आपको भले ही अजीब तरह का वाक्या लगे लेकिन बांग्लादेश के मंडी जनजाति की ये अजब-गजब परंपरा आज भी कायम है। जहां इस परंपरा को आज के मोडर्न युग में भी अपनाया जाता है।
यह भी पढ़े:> अभी-अभी: हैदराबाद मे प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, चारो तरफ मचा हड़कंप…
अंग्रेजी वेवसाइट द गार्डियन के मुताबिक, 30 साल की ओरोला डालबोट के पिता की मृत्यु तब हो गई थी जब वो बहुत छोटी थीं। ओरोला इतनी छोटी थी कि उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली।
यह भी पढ़े:> फेरे लेते हुए दूल्हे ने किया कुछ ऐसा की….दुल्हन हो गई बेहोश
ओरोला कहती हैं कि दूसरे पिता का नाम नॉटेन था। नॉटेन उन्हें देखने में हमेशा से पसंद थे। वो कभी-कभी ये भी सोचती थी कि उनकी मां कितनी किस्मत वाली हैं जिन्हें नॉटेन जैसा पति मिला है। ओरोला कहती हैं जब उनका किशोरावस्था में प्रवेश कर गई तब उन्हें पता चला कि उनके दूसरे पिता नॉटेन ही उनके पति हैं।
ये सुनते ही ओरोला के कदमों तले जमीन खिसक गई। पिता की तरह जिस आदमी को देखा, बाद में पता चला कि तीन साल की उम्र में ही उसकी शादी पिता से करवा दी गई है। बता दे कि ये एक परंपरा है जिसे तब अपनाया जाता है जब किसी महिला का पति कम उम्र में ही चल बसता है।
ऐसे में उस महिला को अपने पति के खानदान से ही एक कम उम्र के आदमी से शादी करनी होती है। ओरोला की मां के साथ भी यही हुआ था। ऎसे में कम उम्र के नए पति की शादी उसकी होने वाली पत्नी की बेटी के साथ भी एक ही मंडप में करवा दी जाती है।
माना जाता है कि कम उम्र का पति नई पत्नी और उसकी बेटी का भी पति बनकर दोनों की सुरक्षा एक लंबे वक्त तक कर सकता है। ये बडा ही अजीब है। लेकिन ऎसी परंपरा के चलते ओरोला को अपने पति नॉटेन से तीन बच्चे हैं। वहीं उसकी मां को भी नॉटेन से ही दो बच्चे हैं।
दोनों मां-बेटी एक ही पति के साथ एक ही घर में रहती हैं। ध्यान देने वाली बात ये भी ऐसी परंपरा के चलते मां और बेटी की रिश्ते वैसे नहीं जाते जैसे होने चाहिए। ओरोला और उसकी मां में नॉटेन के चलते अजब सी खटास है। दोनों पति के चलते एक-दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। लिहाजा हर देश की अपनी-अपनी परंपराएं होती हैं लेकिन ये परंपता तो बाकई हर किसी के रोंगटे खड़े कर देने वाली है।