लखनऊ : मध्यप्रदेश के पूर्व गवर्नर और यूपी के पूर्व सीएम रामनरेश यादव का मंगलवार को लखनऊ में निधन हो गया।
रामनरेश 89 साल के थे। उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते कुछ दुन पहले डाक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया था। उनकी स्थिति लगातारबिगड़ती चली जा रही थी।
फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव निवासी रामनरेश यादव 1977 में जनता दल की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद आठ सितंबर 2011 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और आठ सितंबर 2017 को कार्यकाल समाप्त हुआ।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features