यूपी के मानपुर क्षेत्र से निकाह कर आई दुल्हन ने ससुराल पहुंचने पर गाड़ी से उतरने से किया मना

यूपी के मानपुर क्षेत्र से निकाह कर लाई गई दुल्हन ने ससुराल पहुंचने पर गाड़ी से उतरने से मना कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हा बदले जाने की आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। मामले का समाधान न होने पर दुल्हन अपने मायके लौट गई।
यूपी के मानपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर निवासी एक युवक का निकाह तय हुआ था। शनिवार को क्षेत्र से बारात यूपी गई थी। वैवाहिक रस्में अदा करने के बाद देर रात जब बारात वापस लौटी तो दुल्हन ने गाड़ी से उतरने से मना कर दिया। कारण पूछा गया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि जिस युवक से उसका निकाह कराया गया, वह यह युवक नहीं है। इससे युवक के परिजन सकते में आ गए। दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के परिजनों को मौके पर बुला लिया। वहां हंगामा होने के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में भी कोई हल न निकलने पर दुल्हन अपने मायके लौट गई। दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि दुल्हन अपने घर जाने की जिद पर अड़ी थी। इसके बाद दुल्हन देर रात अपने मायके लौट गई थी। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com