उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था, शनिवार सुबह से ही उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जहां दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मेदांता अस्पताल की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। कुछ देर पहले मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी से मिलकर अस्पताल से गए हैं।
वह पिछ्ले एल सप्ताह से शुगर सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में हैं, और अखिलेश भी लखनऊ से रवाना हो गए हैं।
बता दें कि, साधना गुप्ता सपा नेता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी और सपा सुप्रीमो अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं। साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।
गौरतलब है कि साधना गुप्ता राजनीतिक चकाचौंध से अक्सर दूर ही रहती थीं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी, जिनसे उन्होंने पहली पत्नी मालती यादव के निधन के सालों बाद शादी की थी। मुलायम की पत्नी होने के चलते साधना गुप्ता जरूर जानी जाती थीं, लेकिन वह सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कम ही दिखती थीं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features