उत्तर प्रदेश में रविवार को शाम कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज है। दिल्ली से लौटने के बाद सीएम योगी ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात थी। राज्यपाल के व्यस्त कार्यक्रम के चलते रविवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। यही कारण है कि सभी नेताओं को लखनऊ में रहने के लिए कहा गया है। राज्यपाल भी वाराणसी और मिर्जापुर दौरे से शनिवार शाम को लखनऊ पहुंच चुकी हैं। रविवार को कैबिनेट विस्तार संभव है। यदि आज कैबिनेट का विस्तार नहीं होता है, तो पांच मार्च को हो सकता है। क्योंकि सोमवार और मंगलवार को राज्यपाल का मथुरा और आगरा दौरा प्रस्तावित है।
ये बन सकते हैं मंत्री
दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की हुई बैठक के बाद यूपी में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मीटिंग में सहयोगी दलों के बीच लोकसभा में सीट शेयरिंग के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। कैबिनेट में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और NDA में शामिल हुई RLD के दो नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चाएं हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।
यूपी कैबिनेट में इस समय आठ कैबिनेट की जगह खाली है। लेकिन अभी पांच से छह विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। में राष्ट्रीय लोकदल के एक से दो विधायक, ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान के अलावा जनता दल लोकतांत्रिक ने भी राज्यसभा में बीजेपी को सपोर्ट किया था। इसके अलावा मनोज पांडे भी भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया था। हालांकि इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा नहीं इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features