यूपी में मॉनसून प्रारंभ बादलों ने लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज और कानपुर के ऊपर डेरा जमाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को एक या कई स्थानों पर सामान्य से भारी वर्षा हो सकती है।
मॉनसून की ट्रफ लाइन यानी बरसाती बादल मौजूदा समय लखनऊ के ऊपर से गुजर रहे हैं। ऐसे में सामान्य से लेकर भारी वर्षा हो सकती है। बुधवार को सुबह हल्की बरसात हुई। दोपहर तक बादलों के बीच बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कुछ घंटों के लिए आसमान का कुछ हिस्सा साफ हो गया और बादलों की आवाजाही के बीच सूरज दिखता-छिपता रहा।

यह भी पढ़ें- कप्तान धवन ने शुभमन गिल की इस महान खिलाड़ी से की तुलना
अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। हवा में आद्रता अधिकतम 95 फीसदी रही जिसकी वजह से तापमान ज्यादा न होने पर भी उमस रही। मौसम केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।