अस्पताल में इस चमत्कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्ची के पिता राजेश ने लोगों की भीड़ को देखते हुए, परेशानी से बचने के लिए शव का क्रियाकर्म करना ही उचित समझा।
15 हफ़्तों तक गर्भ में रखा मरा हुआ बच्चा, वजह जान चौंक जाएंगे आप
मुरादाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में एक अद्भुत बच्ची का जन्म देने का मामला सामने आया है। इस बच्ची के जन्म होने के बाद मीडिया से लेकर शहर में हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक, अस्पताल में जन्मी बच्ची विचित्र पैदा हुई जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। पिंकी नाम की महिला ने प्रसव के दौरान एक अनोखी बच्ची को जन्म दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
दरअसल, इस बच्ची के चार पैर, चार हाथ और दो पेट और एक सिर था। जैसे ही लोगों इस बारे में पता चला तो अस्पताल में इस चमत्कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्ची के पिता राजेश ने लोगों की भीड़ को देखते हुए, परेशानी से बचने के लिए शव का क्रियाकर्म करना ही उचित समझा।
महिला पिंकी का प्रसव कराने वाली डॉक्टर फरजान भी इसे ईश्वर का चमत्कार ही मान रही हैं। उनके अनुसार उन्होंने अभी तक ऐसा कोई केस नहीं देखा केवल मेडिकल की किताबों में ऐसा पढ़ा था। उनके मुताबिक दो लाख डिलीवरी में एक ऐसा केस आता है। महिला रोग विशेषज्ञ ने बताया कि जेनिटिक समस्या के कारण इस तरह का मामला सामने आया है। अगर हर महीने अल्ट्रासाउंड होता तो इस परेशानी का पता चल जाता।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features