New Delhi: इस धरती पर जिसने भी जन्म लिया है उसे एक-न-एक दिन मौत का सामना करना पड़ता है। मौत इंसान के जीवन की एक ऐसी कड़वी हकीकत है जो कभी टल नहीं सकती। जिस तरह विधाता ने इंसान के जन्म का विधान तय किया है वैसे ही उनकी मृत्यु का विधान भी पहले से तय है।
श्रीमद भागवत गीता में मौत के बारे में यही संदेश लिखा है कि मनुष्य की आत्मा अमर है जो कभी मर नहीं सकती लेकिन मिट्टी से बना शरीर नश्वर है जो एक निर्धारित समय के बाद फिर से मिट्टी में मिल जाता है।
हर इंसान के मृत्यु का समय निर्धारित है लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जो असमय काल, अकाल मौत के शिकार हो जाते हैं। मौत को टालना किसी के बस की बात नहीं हैं लेकिन क्या मृत्यु टालने के उपाय भी मौजूद है जिसके ज़रिए कम से कम अकाल मृत्यु के संकट को टाला जा सके।
तो इसका जवाब है हां, कुछ ऐसे मृत्यु टालने के उपाय भी हैं जिनसे असमय मृत्यु के खतरे को टालने में मदद मिलती है। शिवपुराण में मृत्यु टालने के उपाय बताए गए हैं जिनमें से खास पांच उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features