ये हैं ट्रेंडी नेल पेंट कलर्स, जो देखें आकर्षक लुक…

नेलपेंट से हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। हर लड़की अपने हाथों पर नेल पेंट जरूर लगाती है। आजकल तो नेल आर्ट का ही इतना ट्रेंड चल रहा है। अब वो जमाना कहां रहा कि वहीं लाल ,गुलाबी रंग रोज लगा लो। आजकल तो नेल पेंट के अनोखे रंग सभी को ही अपनी तरफ खींच लेते है।

1. सी ग्रीन कलर सी ग्रीन कलर का नेल पेंट एक अल्ग सी लुक लिए हुए है। इससे एक ठंडक का एहसास होता है। यह रंग निश्चित रूप से आपके नाखूनों की तरफ ध्यान आकर्षित करता है। पूल साइड हॉलीडे के लिए यह सबसे अच्छा रंग है और जब भी आप इसकी तरफ देखते हैं तो यह आपको तुरंत ही खुश कर देता है।
2. काला रंग काले रंग की नेल पॉलिश से आपकी बोल्ड चॉइस का पता चलता है। अपने आपको अटरैक्टिव दिखाने के लिए आप मैट ब्लैक कलर ही यूज करें।
3. ब्राईट ऑरेंज रैड से हटकर ब्राईट ऑरेंज कलर बहुत ही अल्ग लुक देता है। आजकल तो इसका खूब ट्रेंड चल रहा है। आप इसे मैचिंग ड्रैस के साथ अपने पैरों और हाथों की उंगलियों पर लगा सकते है। 
4. गहरा बैंगनी हम हमेशा हलके बैंगनी रंग का उपयोग करते हैं जैसे लाइलैक और मॉव, परन्तु यह गहरे बैंगनी रंग का सैटन फिनिश नेल पेंट बहुत सुंदर दिखता है। यह वास्तव में नेल ग्लॉस की तरह दिखता है।
6. मिंट ग्रीन यह पेस्टल शेड बहुत सुंदर दिखता है। हम सभी ने मॉव और पिंक पेस्टल शेड्स लगाए हैं परन्तु आप सोच भी नहीं सकते कि यह मिंट ग्रीन शेड कितना सुंदर दिखता है।
7. ग्रे कलर वे लोग जिन्हें काला रंग पसंद नहीं आता वे इस कलर को अप्लाई करके अपने आप को कुछ अल्ग दिखा सकते है। यह एक मज़ेदार नेल पॉलिश है जिसे अवश्य लगाकर देखें।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com