पिछले कुछ सालों में मंहगी लग्ज़री कारों की मांग बढ़ी है। यही वजह है कि दुनिया की सबसे महंगी कार सड़कों पर इन दिनों दौड़ती देखी जा सकती हैं। जी हां ये सच है कि इन्हें देखने वाला हर इंसान चौंक जाता है। आइए जानते हैं दुनिया की 5 महंगी लग्जरी कारों की कीमत और उनकी खासियतों के बारे में…
कोएनिग्सेग सीसीएक्सआर त्रेविता दुनिया की सबसे महंगी कार है। इसकी कीमत 48 लाख डॉलर है। 1004 हॉर्सपावर तक की क्षमता वाली यह कार महज 2.9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
इसकी अधिकतम गति 410 किमी प्रति घंटा है। स्वीडिश कंपनी ने इस तरह की केवल दो कारें अभी तक बनाई हैं जिनमें से एक बॉक्स फ्लायड मेवेदर के पास है। इस कार को डायमंड ऑन व्हील की संज्ञा दी गई है।
दूसरे नंबर पर लैंबॉर्गिनी वेनेनो रोडस्टर कार आती है जिसकी कीमत 45 लाख डॉलर है। 2014 में बनी इस कार की अधिकतम गति 355 किमी प्रति घंटा है।
तीसरे नंबर पर दुबई स्थित कंपनी डब्ल्यू मोटर्स की लाइकान हाइपरस्पोर्ट है जिसकी कीमत 34 लाख डॉलर है।
लाइकान की सीट पर सोने की परत है।
34 लाख डॉलर की कीमत वाली बुगाटी वेयरॉन विवेरे का स्थान कीमत के ममाले में चौथा है। इस कार में 1001 पीएस यानि 736 किलोवाट की ताकत है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features