नई दिल्ली : आपने खतरनाक जहर या जानवर के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसे पेड़ के बारे में सुना है जो इतना खतरनाक पेड़ होता है कि इस पेड़ के पास जाने से भी आपकी मौत हो सकती है। पेड़ का पत्ता लगते ही पूरे शरीर में सूजन आ जाती है।

बड़ी खबर: BJP में शामिल हुए सनी देओल के साथ- साथ ये बड़े एक्टर
आपको बता दें कि, मैंशीनील को दुनिया का सबसे डेंजरस ट्री कहा जाता है। फ्लोरिडा और कैरेबियन तट पर पाए जाने वाले इस पेड़ के तने से निकलने वाला रस इतना जहरीला होता है कि इंसानों के स्किन से कॉन्टैक्ट होने पर छाले पड़ जाते हैं। इस पेड़ के फल का एक टुकड़ा खाने पर भी इंसान की मौत हो सकती है।बारिश में भी इस पेड़ के नीचे खड़े रहने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। पेड़ की लकड़ियों को जलाने पर निकलने वाला धुआं भी अगर आंखों तक पहुंच जाए तो आंखों की रोशनी जा सकती है।
इस मंदिर की दीवारों ने उगला 15 लाख करोड़ का सोना, देखकर फटी रह गईं आंखें
निकोला ने कहा कि फल खाने के कुछ देर बाद ही उन्हें जलन होने लगी और शरीर में सूजन आ गई। हालांकि, तुरंत इलाज की वजह से वे ठीक हो गए। उनके मुताबिक, यदि किसी ने इसके फल को खाया तो उसकी मौत भी हो सकती है। इस कारण से पेड़ के आसपास चेतावनी वाले बोर्ड भी लगे हैं। बता दें कि, इस मैंशीनील के पेड़ की ऊंचाई लगभग 50 फीट तक होती है।