‘बाहुबली’ की ‘देवसेना’ या यूं कहे कि अनुष्का शेट्टी की खूबसूरती का हर कोई कायल है। आज अनुष्का अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में आज हम आपको अनुष्का के फिटनेस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताते है। 

अनुष्का शेट्टी की एक झलक को देखते ही लोग उनकी खूबसूरती और परफुक्ट लुक के दीवाने हो जाते हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि वो अपने आप को कैसे फिट रखती है। योगा टीचर से तेलगू फिल्मों में साल 2005 में इंट्री करने वाली अनुष्का अपने रुटीन में फलों और हरी सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं।
फिटनेस को लेकर अनुष्का काफी स्ट्रिक है और वो यही कोशिश करती हैं कि वो अपने डाइट चार्ट के मुताबिक ही काम करें। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि वो 8 बजे तक डिनर कर लेती है ताकि डिनर और सोने में करीब 2 से 3 घंटे का गैप हो। उनका कहना है इससे खाना डाइजेस्ट होने में मदद मिलती है और स्किन अच्छी रहती है।
योगा टीचर रही अनुष्का खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 2 घंटे एक्सरसाइज करती है। यहां आपको बता दें कि साल 2015 में आई तेलगू फिल्म ‘साईज जीरो’ के लिए उन्होंने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया। इस फिल्म में अनुष्का ने मोटी लड़की का किरदार निभाया था।
इस फिल्म के बाद ही उन्होंने ‘बाहुबली’ के लिए खुद को फिर से फिट किया। इस फिल्म में अनुष्का ने एक राजकुमारी का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features