रंग पंचमी पर जरूर करें ये दान, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

आज यानी बुधवार 19 मार्च को देशभर में रंग पंचमी (Rang Panchami 2025) का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार होली की तरह ही रंगों से जुड़ा है। इस खास अवसर पर राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें रंग-गुलाल अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से साधक के वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की कृष्ण की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और राधा जी को समर्पित माना जाता है। ऐसा माना गया है कि इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने राधा जी के संग रंगोत्सव मनाया था।

इस विशेष दिन पर अगर आप दान आदि करते हैं, तो इससे घर में समृद्धि आती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि रंग पंचमी के अवसर पर किन चीजों का दान किया जा सकता है।

मिलेगा राधा-कृष्ण का आशीर्वाद
रंग पंचमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है, ऐसे में आप इस दिन पर उसके प्रिय रंग यानी पीली चीजों का दान कर सकते हैं जैसे – पीले वस्त्र, चने की दाल, केले या फिर पीली मिठाई का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक को कान्हा जी के साथ-साथ श्रीराधा रानी की भी कृपा की प्राप्ति होती है।

मजबूत होगा बुध
इस बार रंग पंचमी का त्योहार बुधवार के दिन मनाया जा रहा है, ऐसे में आप इस दिन पर हरे रंग की चीजों का दान कर सकते हैं, क्योंकि हरा रंग बुध ग्रह का सूचक माना गया है। ऐसे में रंग पंचमी के दिन हरे रंग के वस्त्र, पालक, साबुत मूंग आदि का दान कर सकते हैं। इससे जातक की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे उसके अटके हुए काम पूरे होते हैं और आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

मिलेगी सुख-समृद्धि
रंग पंचमी के शुभ अवसर पर आप अनाज का दान कर सकते हैं, ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए सात प्रकार के अनाज जैसे गेहूं, चावल, जौ, मक्का आदि का दान करना चाहिए। इसी के साथ परिवार में सुख-समृद्धि के लिए इस दिन पर अपनी क्षमता के अनुसार धन या भोजन का दान भी किया जा सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com