बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘क्वांटिको’ की तीसरी सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी प्रियंका को उनके दोस्त और एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों बहुत याद कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लाइव वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ बातें करती दिख रही हैं। इसी चैट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लाइव वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ बातें करती दिख रही हैं। बातों ही बातों में रणवीर ने प्रियंका से अपने दिल की बात कह डाली।
रणवीर ने प्रियंका से कहा, ‘हम सब आपको बहुत मिस कर रहे हैं, आप इंडिया आकर कुछ हिंदी मूवी क्यों नहीं करतीं, भगवान के लिए आ जाओ।’ इस पर प्रियंका ने उन्हें कहा, ‘यह लगभग होने वाला है रन्नो।’
हॉलीवुड के एक इवेंट में पहुंची प्रियंका से जब सवाल किया गया कि उनके फेवरेट को-स्टार कौन हैं। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि रणवीर सिंह उनके पसंदीदा हैं। प्रियंका ने बताया कि रणवीर सिंह उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं। प्रियंका और रणवीर ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गुंडे’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features