रविवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।
मेष- दुख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।
वृषभ-जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते है। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग है जो लाभकारी सिद्ध होगी।
मिथुन-शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें सही समय का इन्जार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है।जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
कर्क- धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेवें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
ये भी पढ़े: राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?
सिंह-लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
कन्या- कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
तुला-क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें जल्द बाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
वृश्चिक- आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। समय कम है काम ज्यादा। मन लगा कर अपने कार्य में लग जावें, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
धनु- जो करना चाहिये वो करिए। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मकर- कारोबार में बड़े सोदे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होंगे। जो लोग आप का विरोध करते थे वे अब आप से संबंध बनाना चाहेंगे। घरेलू तनाव से मन उदास होगा।वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
कुम्भ- नए व्यापार का संतुलन करने में आप सफल होंगे। पुरानी मित्रता आज काम आ सकती है। अपने व्यवहार को नम्र रखें और समझदारी से कार्य करें ।यह बचकानी आदत आप का व्यक्तित्व खराब करती है।
मीन- परिणय चर्चाओं में सफलता के योग हैं। कार्यस्थल पर चल रहे विवाद का आज अंत हो सकता है। विरोधी आप के कार्यो में अड़चन डाल सकते हैं। डॉक्टर वकील और वित्तीय विभाग से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features