बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने भारत के खिलाफ रविवार को हैदराबाद टेस्ट के दौरान इतिहास रच दिया। वे भारत में टेस्ट शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए। रहीम भारत के खिलाफ दो टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए।

डॉन ब्रैडमैन और तेंदुलकर को पछाड़ विराट कोहली ने रचा इतिहास
रहीम ने हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी में उमेश यादव की गेंद पर चौका लगाते हुए शतक पूरा किया। रहीम ने इस शतक के लिए 235 गेंदों का सामना कर 13 चौके और 1 छक्का लगाया।
रहीम का यह शतक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि भारत के विशाल स्कोर (687/6 पारी घोषित) के जवाब में बांग्लादेश फॉलोऑन से बचने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस संघर्ष में कप्तान रहीम का योगदान महत्वपूर्ण है जबकि उन्हें मैच के तीसरे दिन हाथ में चोट भी लगी थी।
29 वर्षीय रहीम का यह पांचवां टेस्ट शतक है। वे भारत के खिलाफ दूसरी बार शतक लगाने में सफल हुए और उन्होंने इस ऐतिहासिक टेस्ट में इसे बनाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features