राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम को एक 21 वर्षीया महिला पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस उपायुक्त नूपुर शर्मा ने बताया कि यह घटना पूर्वी दिल्ली के रामनगर की है, जहां बुधवार शाम 5.30 बजे लड़की पर चाकू से हमला किया गया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी आदिल (22) घटना के बाद से फरार है और अभी हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस का कहना है कि यह घटना महिला के घर के पास ही हुई है और राहगीरों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features