मंगलवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।
मेष:- अपनी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। नौकरी में तनाव रहेगा।
वृष:-दिन की उपयोगिता को समझें। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर सही समय पर लिए गए फैसले लाभप्रद रहेगे। पूंजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें।
मिथुन:- कार्यसिद्धि से आत्मविश्वास बना रहेगा। आज नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आवास समस्या हल होगी।
कर्क:- समाज में नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आपसी समझ से पूंजी निवेश बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें।
सिंह:- आज भागीदारी के कार्यों में लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म हों सकते है। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। राजनीति में बड़े खर्च की संभावना है।
कन्या:- आज आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में पैसों से सम्बंधित निर्णय न लें। तनाव की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए। समाज में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा।
तुला:- कार्यस्थल पर काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बांटना आवश्यक है। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक कामों में परेशानी की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
वृश्चिक:- आपके प्रयासों से संतान की इच्छा पूरी होगी। कार्यस्थल पर अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
धनु:- साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा पर अड़चनों के कारण लंबित होगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा।
मकर:- कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर करेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
कुंभ:- कारोबार में नए कार्य का आरंभ लाभदायक रहेगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिजनों से प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे।
मीन:- संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव आएंगे। आपकी कार्यपद्धति से प्रतिद्वंद्वी भी आपसे प्रभावित होंगे। दूसरों के काम में अड़चन ना करें। आर्थिक कार्यों में सावधानी रखें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features