शनिवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

ये काम करोगे तो भगवान रोज़ देगें एक वरदान
मेष:-निजी जीवन में किए गए प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढे़गा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
वृषभ:- समय-समय पर अपने किए कार्यों का अवलोकन करें। निर्माण कार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।
मिथुन:- अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।
कर्क:- आज का दिन आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं।
सिंह:- सुनते सबकी हैं, करते मन की हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ाएंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख सम्भव है।
कन्या:- अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किए निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारम्भ की आपकी योजना सफल होगी। आलस्य उन्नति में बाधक साबित होगा।
तुला:- धर्म के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक:- किसी भी काम को करने के लिए पूरी जानकारी रखें, फिर कोई निर्णय लेवें। मनः स्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।
धनु:- आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिजनों के द्वारा आपकी निंदा होगी। व्यापार विस्तार के योग हैं।
मकर:- मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।
कुम्भ:-परिवार के लोगों से अनबन होगी। शत्रु परास्त होंगे, लेकिन सक्रिय रहेंगे। आपकी योगयता के अनुसार रोजगार प्राप्ति संभव है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। विवाद न करें। संतान की चिंता रहेगी।
मीन:-समय पर काम करना सीखें। बिना बात के क्रोध न करें। विवाद आदि से क्लेश संभव है। अस्वस्थता रहेगी। फालतू खर्च होगा। ग्रहस्थी-परिवार में तनाव रह सकता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features