आज बुधवार, दिनांक 15 फरवरी 2017 है। तिथि : पंचमी पूर्णा संज्ञक तिथि सम्पूर्ण दिवरात्रि है। पंचमी तिथि में यथा आवश्यक समस्त चर-स्थिर, शुभ व मांगलिक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं। पंचमी तिथि में ऋण नहीं देना चाहिए। जानिए अगली स्लाइड में आज कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष
कारोबार में नया अनुबंध होगा जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग हैं।
वृषभ
माता के स्वास्थय में सुधार होगा। बुरी सांगत का साथ छोड़ दें अन्यथा बाद में आप को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आनंद पूर्वक समय व्यतीत होगा। खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन
झूठ बोलने से बचे नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।
कर्क
दूसरों की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बहनों के साथ सम्बन्ध कमजोर रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह
सोचे समझे फिर करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्नति होगी।
कन्या
जीवन साथी का व्यवहार देख कर दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल पर साज सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगाड़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं, नए लोगों से सम्पर्क होगा।
तुला
परिवार की खिलाफ जा सकते। जल्द बाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगें। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिमेदारी मिलने की संभावना हैं। पैर में चोट लग सकती है।
वृश्चिक
अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
धनु
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते है, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मकर
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कुम्भ
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
मीन
आप बहुत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दूसरों को अपने राज बताने से बचें। कम बोलें अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ सम्भव है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features