ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रहेगा। पुरानी फालतू बातों से दूरी बनाकर रखेंगे। अच्छे समय का लाभ ले पाएंगे। मित्रों से बेहतर तालमेल बढ़ेगा। यात्रा संभव।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): कार्यक्षेत्र में परिश्रम रहेगा। कुछ जवाबदारी बढ़ सकती है। अनावश्यक वार्तालाप न करें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर से पहले अच्छे से जांच लें।
GEMINI (21 मई – 20 जून): कार्यों को उत्साहपूर्वक करेंगे। व्यर्थ व्यय पर नियंत्रण होगा। आय के लिए प्रयास अच्छे। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): कार्यक्षेत्र में परिश्रम अच्छा किंतु सफलता देरी से मिलेगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी। नए अनुबंध लाभकारी। स्वतंत्र निर्णय लेने में सुविधा। परिवार को समय देना चाहेंगे।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जमीन जायदाद के कार्यों में गति आएगी। विरोधी कमजोर। माता पिता से मधुरता। निवेश कार्य आपका ध्यान आकर्षित करेगा।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): कार्य को सुचारू रूप से करने में कठिनाई। आलोचक आपसे दूरी बनाए रखेंगे। आत्मविश्वास अच्छा। अनुभवों का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजनों से संपर्क।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी। परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा। आवास में कुछ बदलाव का मन बनेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आलस्य न करें।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): व्यापार व्यवसाय में अनुबंध संभव। साझेदार से सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन का मन बनेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से मधुरता।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): घर परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। कामकाज में गति आएगी। आपका वर्चस्व बना रहेगा यात्रा सुखद। प्रशंसा के पात्र रहेंगे। सकारात्मक विचार रहेंगे।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है। विरोधी सक्रिय। मन की बात सार्वजनिक करने से पहले भलीभांति सोच लें।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): ससुराल पक्ष से मधुरता। आत्मविश्वास अच्छा। ज्ञानवर्धक विषयों में रुचि। खानपान की ओर ध्यान रहेगा। अनावश्यक व्यय में कमी से हर्ष रहेगा।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। पुराने मित्रों से संपर्क होगा। स्वास्थ्य अच्छा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित। मन की बात परिवार से कहने का मन बनाएंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features