मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। परिवारजनों के साथ आप का संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन बन सकता है।
वृषभ (Taurus) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। व्यवसाय में आपके अधिकारी अप्रसन्न हो सकते हैं।
मिथुन (Gemini): आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा मिलेगा। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बनेगी। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रह सकती है।
कर्क (Cancer): आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे, हर कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि का योग है। भाई- बंधुओं का सहयोग मिलेगा।
सिंह (Leo): आज कई लाभ हासिल करने का दिन है। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी।
कन्या (Virgo) : आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक विचारों को मन पर हावी न होने दें।
तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी है। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दोपहर के बाद आपके मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता आपको शांतिप्रदान करेगी।
धनु (Sagittarius) : आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह गणेशजी देते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा।
मकर (Capricorn): शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न हो सकते हैं। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु दोपहर के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना है। धन, मान-सम्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा।
मीन (Pisces): आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएंगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features