जानिए 24 जुलाई, मंगलवार का राशिफल…
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): प्रेम संबंधों में दूरी बनाए रखें। किसी की बात मन को तकलीफ दे सकती है। जल्दबाजी में किए गए फैसलों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। रुका धन मिलेगा।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): किसी शादी पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा। दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।
GEMINI (21 मई – 20 जून): जीवन के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाएंगे। सामाजिक कार्यों में सराहना मिल सकती है। अनावश्यक खर्च से व्यय भार बढ़ सकता है। प्रेम संबंध विवाह में परिवर्तित हो सकते हैं। विद्यार्थी सफल होंगे।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): प्रिय मित्रों से मेल मुलाकात हर्ष देगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापार में कुछ हानि हो सकती है। मानसिक तौर पर स्वयं को चिंतामुक्त पा सकते हैं।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): पुरानी समस्याएं दूर होंगी। बच्चों की बेहतरी के लिए धन खर्च होगा। नौकरी, व्यापार अच्छा चलेगा। भूमि, भवन के काम बनेंगे। परिश्रम व आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। यात्रा टालें।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। सेहत सामान्य।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): प्रेम विवाह सफल हो सकते हैं। सेहत खराब होने से कष्ट बढ़ सकता है। मित्राें का सहयोग कम मिलेगा। नया वाहन क्रय न करें। व्यापारिक निर्णय लेते समय अपने बुद्धिबल का उपयोग करें। निवेश लाभदायक।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुपयुक्त है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। यात्रा टालें।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): परिवार के साथ खुशियों भरे पल बिताएंगे। आपके अनुभव का व्यापार में लाभ मिलेगा। संतान को आवश्यक सलाह दें। वित्तीय स्थिति अनुकूल रहेगी। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): भौतिक रुप से धन लाभ हो सकता है। पति पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी तरह मगन रहेंगे। दोस्तों के साथ सैर सपाटा हो सकता है।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): नवीन वस्त्र, अाभूषण क्रय करने का मन बनेगा। पुराने खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। रुका धन प्राप्त होने के आसार हैं। किसी अशुभ समाचार से मन दुखी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में कुछ लोग धोखा कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। आलस्य व थकान का अनुभव करेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features