जानिए 29 जून, शुक्रवार का राशिफल…
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आपके कार्यों की सब तरफ प्रशंसा होगी। भूमि, भवन के काम बनेंगे। यात्रा से लाभ हो सकता है।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): मित्रों के सहयाेग से तालमेल बना रहेगा। किसी से उपहार मिल सकता है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। रुका धन मिलेगा। सेहत बेहतर।
GEMINI (21 मई – 20 जून): किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार में कुछ लोग बेईमानी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान रहेगा। कोर्ट कचहरी के काम बनेंगे। यात्रा लाभपूर्ण रहेगी।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): भूमि, भवन क्रय करने का मन बनेगा। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। उच्चाधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्घि होगी। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): आपसी सहयोग से योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आप पूरी ऊर्जा व जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। घर परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): आर्थिक मसले हल होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के लिए यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी से महंगा उपहार मिल सकता है।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): आपके चारों तरफ आनंद का माहौल रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी महिला मित्र से मुलाकात कर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): पारिवारिक यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। घर परिवार में प्यार व सम्मान मिलेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। मित्र वर्ग का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): व्यापार में साझेदारी व यात्रा लाभप्रद रह सकती है। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत के प्रति जागरुक रहें। बच्चों की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): निवेश फंड आदि में आपको कटु सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन क्रय करने के योग हैं। भूमि, भवन के कार्य बनेंगे। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): जमीन जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर चोरी या धोखे से सावधान रहें। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। निवेश लाभदायक।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। खानपान का शौक बढ़ेगा। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। घर परिवार में प्रेम बढ़ेगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features