राष्‍ट्रपत‍ि और पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,कहा- उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों पर 

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का आज 50वां जन्‍मद‍िन है। जन्‍मद‍िन के मौके पर राष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ कोव‍िन्‍द, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंंह, ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सह‍ित कई भाजपा नेताओं ने मुख्‍यमंत्री को बधाई दी। बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को बधाई देते हुए दीर्घायु होने की भी कामना की।

राष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ कोव‍िन्‍द ने मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को जन्‍मद‍िन की बधाई दी। रष्‍ट्रपत‍ि ने ट्वीट करते हुए कहा, अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। बता दें क‍ि राष्‍ट्रपत‍ि कोव‍िन्‍द दाे द‍िवसीय गोखपुर दौरे पर हैं। 

jagran

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को उनके जन्‍मद‍िन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा,’यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जन हितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

jagran

अम‍ित शाह ने सीएम योगी को जन्‍मद‍िवस पर बधाई दी। शाह ने करते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तरप्रदेश को गुंडाराज व माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।’

jagran

रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि,’नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।’

jagran

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि,’ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्‍यक्तित्‍व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।’

jagran

ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुख्‍यमंत्री योगी को जन्‍मद‍िन की बधाई देते हुए ट्वीट क‍िया। उन्‍होंने ल‍िखा, उत्तर प्रदेश के कर्मशील, कर्मठ यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को जन्‍मद‍िवस के मौके पर बधाई दी। बसपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि,’उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना।’

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com