तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की नजरें राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश पर टिकी हुई हैं। तेलंगाना राष्ट्रीय समिति संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राव ने राष्ट्रीय राजनीति में इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि मैं देश के राजनीतिक ढांचे को बदलने के लिए राष्ट्रीय राजनीति में हिस्सा लेना चाहता हूं, क्योंकि मौजूदा राजनीतिक प्रणाली बुरी तरह विफल रही है।
राव ने यह भी कहा कि वह समान विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टियों के साथ एक साझा मंच के गठन की संभावना पर दूसरे नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में गुणात्मक परिवर्तन की गंभीर अावश्यकता है। लोग अब परेशान हैं। 70 साल के लोकतंत्र के बाद भी लोगों द्वारा कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
तीन दशक से भी कम समय में चीन के विकास का जिक्र करते हुए राव ने सवाल किया कि इतने सालों में कांग्रेस और भाजपा ने क्या किया। लोग बदलाव चाह रहे हैं। राव ने कहा कि भारत के लोगों के बीच बदलाव की जरूरत है। लोगों का मूड बदलने के लिए हम इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि इसके लिए किस चीज की जरूरत है।
राव ने कहा कि नया मंच तीसरा मोर्चा या कोई और मोर्चा हो सकता है और वह इस बदलाव का हिस्सा बनने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। मैं राजनीति में बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है और मुझे इस बदलाव का हिस्सा बनने से कोई समस्या नहीं है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features