लंदन में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका ने मनाई दिवाली

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में दिवाली की पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उनके परिवार और दोस्तों ने शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री के पति निक कुर्ते पायजामे में नजर आएं और खुद प्रियंका ने देसी लुक अपनाया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत से दूर रहती हों, लेकिन वह अपनी परंपराओं और त्योहारों को उसी उत्साह से मनाती हैं, जैसे भारत में मनाती आई हैं। इसका ताजा उदाहरण है उनका लंदन में दिवाली की पूर्व संध्या पर पार्टी का आयोजन। इस पार्टी में उनके दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। पार्टी में निक और प्रियंका को पारंपरिक वेशभूषा में देखा गया, यह जोड़ा पूरी तरह से दिवाली के मूड में नजर आया। प्रियंका ने अपने भारतीय संस्कारों को ध्यान में रखते हुए वेस्टर्न ड्रेस की बजाय भारतीय परिधान को चुना। सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं निक ने भी भारतीय परिधान को अहमियत दी। यह अभिनेत्री के उनके संस्कारों और देश के प्रति लगाव को दर्शाता है।

दोस्तों के साथ मनाई दिवाली
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में प्रियंका एक शानदार लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, निक को ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा सेट में देखा जा सकता है। पार्टी करने के बाद इस जोड़े को स्पॉट किया गया।

दोस्त ने साझा की स्टोरी
सोशल मीडिया हैंडल पर निक और प्रियंका की पार्टी की तस्वीरों के अलावा उनकी दोस्त रेबेका कॉर्बिन-मरे की एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी साझा की गई है। इस स्टोरी में सभी को शुभकामना देने के साथ उन्होंने प्रियंका को इस पार्टी के लिए धन्यवाद भी दिया गया है।

धनतेरस की भी दी शुभकामना
हाल ही में, प्रियंका ने एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह, निक और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “धनतेरस की शुभकामनाएं सभी को।”

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के आगामी कार्यों की बात करें तो वह एक्शन-ड्रामा ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी, जिसमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना मुख्य भूमिका में हैं। वह ‘द ब्लफ’ का भी हिस्सा हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com