आज सुबह अमौसी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल हो गया। जिसके बाद विमान की मुंबई उड़ान को रोक दिया गया है। लखनऊ में मुंबई जाने के लिए सभी यात्री फ्लाइट में सवार थे। सवेरे 7.45 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट जाती है मुम्बई। लेकिन अभी तक फ्लाइट में सवार यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी गाई है। फ्लाइट में सवार यात्री गर्मी से हो रहे है परेशान। कई यात्रियों ने फ्लाइट में ही जमकर हंगामा किया। इंडिगो की इंजीनियरिंग टीम ने इंजन की मरम्मत के बाद पांच घंटे देरी से फ्लाइट को मुंबई के लिये रवाना किया।
