प्रदेश में पहली बार कृषि के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। लखनऊ में होने वाले इस महाकुंभ में प्रदेश भर से एक लाख से अधिक किसान शामिल होंगे। 26 अक्टूबर से आरंभ होकर मेला तीन दिनों तक चलेगा। इसमें नवीन प्रजातियों के साथ ही नई कृषि तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह घोषणा कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने की। वह बुधवार को भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आइआइपीआर) के 25वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किसानों और कृषि विशेषज्ञों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान परिषद, लखनऊ की 17 हेक्टेयर भूमि ली गई है। इसमें प्रदेश भर के कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ, शोध कार्य से जुड़े और किसान विकास केंद्र के अधिकारी सम्मलित होंगे। मेले में कई विदेशी कृषि उपकरणों, जैविक खाद, उन्नत बीजों की प्रदर्शनी लगेगी। किसानों की समस्या का निपटारा किया जाएगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features