लखनऊ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में शनिवार को भले ही 74 अंकों की गिरावट आई हो, लेकिन हवा निरंतर जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शनिवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक एक्यूआई 216 रहा। ऐसी हवा एक्यूआई मानकों के हिसाब से ऑरेंज जोन यानी खराब श्रेणी में है। तालकटोरा, लालबाग की हवा शनिवार भी बेहद खराब श्रेणी में रही। यहां अधिकतम एक्यूआई 350 के पार रहा। पीसीबी के नोटिस पर औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं।
![This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AF%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%82-1024x576.webp](https://lokprahri.com/wp-content/uploads/2022/11/%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AF%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%82-1024x576.webp)
लालबाग-तालकटोरा की हवा सर्वाधिक दमघोंटू घने यातायात, टूटी सड़कों से लालबाग और औद्योगिक इकाइयों, भवन निर्माण सामग्री की दुकानों से तालकटोरा की हवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। तालकटोरा का एक्यूआई 334 दर्ज किया गया, यहां अधिकतम एक्यूआई 379 दर्ज किया गया। लालबाग का औसत एक्यूआई 261 रहा लेकिन अधिकतम 351 रहा। सेंट्रल स्कूल अलीगंज के आसपास के इलाकों की हवा खराब रही। यहां 220 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह शुक्रवार को अधिकतम एक्यूआई 500 दर्ज किया गया था। शनिवार को यहां का अधिकतम एक्यूआई 302 रहा।
रविवार की सुबह आगरा के संजय पैलेस क्षेत्र में एक्यूआई 143 दर्ज किया गया। बरेली के सिविल लाइन्स में 162, गाजियाबाद के वसुंधरा में 321, गोरखपुर के एमएमएमयूटी क्षेत्र में 110, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री में 331, कानपुर के एनएसआई कल्याणपुर में 279, लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में 326, मेरठ के गंगानगर में 249, सेक्टर नोएडा के सेक्टर 116 में 373, प्रयागराज के नगर निगम क्षेत्र में 177 और वाराणसी के मलदहिया क्षेत्र में 164 एक्यूआई दर्ज किया गया।
रविवार सुबह छह बजे यूपी के विभिन्न जिलों में दर्ज एक्यूआई
शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
आगरा | मनोहरपुर | 123 | अच्छी नहीं है |
रोहता | 103 | अच्छी नहीं है | |
संजय पैलेस | 143 | अच्छी नहीं है | |
आवास विकास कॉलोनी | 74 | ठीक है | |
शाहजहां गार्डेन | 118 | अच्छी नहीं है | |
शास्त्रीपुरम | 104 | अच्छी नहीं है | |
बागपत | कलेक्टर ऑफिस | डाटा नहीं है | |
सरदार पटेल इंटर कॉलेज | 204 | खराब है | |
बरेली | सिविल लाइंस | 162 | अच्छी नहीं है |
राजेंद्र नगर | 108 | अच्छी नहीं है | |
बुलंदशहर | यमुनापुरम | 199 | अच्छी नहीं है |
फिरोजाबाद | नगला भाऊ | 121 | अच्छी नहीं है |
विभब नगर | 152 | अच्छी नहीं है | |
गाजियाबाद | इंदिरापुरम | 249 | खराब है |
लोनी | 310 | बहुत खराब है | |
संजय नगर | 301 | बहुत खराब है | |
वसुंधरा | 321 | बहुत खराब है | |
गोरखपुर | मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय | 110 | अच्छी नहीं है |
ग्रेटर नोएडा | नॉलेज पार्क 3 | 331 | बहुत खराब है |
नॉलेज पार्क 5 | 365 | बहुत खराब है | |
हापुड़ | आनंद विहार | 149 | अच्छी नहीं है |
झांसी | शिवाजी नगर | 235 | खराब है |
कानपुर | किदवई नगर | 262 | अच्छी नहीं है |
आईआईटी | डाटा नहीं है | ||
कल्याणपुर | 279 | खराब है | |
नेहरू नगर | 263 | बहुत खराब है | |
खुर्जा | कालिंदी कुंज | 264 | अच्छी नहीं है |
लखनऊ | आंबेडकर यूनिवर्सिटी | 207 | खराब है |
सेंट्रल स्कूल | 226 | खराब है | |
गोमती नगर | 146 | खराब है | |
कुकरैल | 184 | अच्छी नहीं है | |
लालबाग | 259 | अच्छी नहीं है | |
तालकटोरा | 326 | बहुत खराब है | |
मेरठ | गंगा नगर | 249 | खराब है |
जय भीम नगर | 222 | खराब है | |
पल्लवपुरम | 240 | खराब है | |
मुरादाबाद | बुद्धि विहार | 143 | अच्छी नहीं है |
इको हर्बल पार्क | डाटा नहीं है | ||
रोजगार कार्यालय | 140 | अच्छी नहीं है | |
जिगर कॉलोनी | 126 | अच्छी नहीं है | |
कांशीराम नगर | 157 | अच्छी नहीं है | |
लाजपत नगर | डाटा नहीं है | ||
ट्रांसपोर्ट नगर | 142 | अच्छी नहीं है | |
मुजफ्फरनगर | नई मंडी | 245 | खराब है |
नोएडा | सेक्टर 125 | 295 | खराब है |
सेक्टर 62 | 340 | बहुत खराब है | |
सेक्टर 1 | 359 | बहुत खराब है | |
सेक्टर 116 | 373 | बहुत खराब है | |
प्रयागराज | झूंसी | 135 | अच्छी नहीं है |
मोतीलाल नेहरू एनआईटी | 159 | अच्छी नहीं है | |
नगर निगम | 177 | अच्छी नहीं है | |
वाराणसी | अर्दली बाजार | 119 | अच्छी नहीं है |
भेलपुर | 136 | अच्छी नहीं है | |
बीएचयू | 143 | अच्छी नहीं है | |
मलदहिया | 164 | अच्छी नहीं है | |
वृंदावन | ओमेक्स इटर्निटी | 153 | अच्छी नहीं है |
नोट- AQI के | किस रेंज का आपके लिए क्या मतलब है | नीचे का टेबल | चेक कर लें |
AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |