26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के मामले में वांछित तरनतारन के जुगराज सिंह की तलाश में एनआईए और दिल्ली पुलिस ने जालंधर में छापामारी की है। बताया जा रहा है कि बस्ती पीरदाद में 22 वर्षीय जुगराज का चाचा हरपाल सिंह और उसका बेटा कंवरप्रीत सिंह रहते हैं। रेड के दौरान उनके घर पर ताला लगा मिला है। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि जुगराज उन्हीं के साथ में भागा हो सकता है।

बस्ती पीरदाद में डाली रेड
शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस और एनआईए की संयुक्त टीम ने जालंधर के बस्ती पीरदाद में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यहां लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के आरोपित तरनतारन के जुगराज सिंह के चाचा का घर है। जुगराज की तलाश में दिल्ली पुलिस ने जालंधर पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद छापामारी की। हालांकि इस दौरान सभी फरार निकले। घर पर ताला लगा मिला।
जुगराज के चाचा के घर पर ताला
एसीपी बेस्ट पलविंदर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सुबह छापेमारी की थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बस्ती पीरदाद में एक घर में छापेमारी की लेकिन वहां पर ताला लगा था और घर के सदस्य फरार थे। इस दौरान उनकी टीम भी साथ थी। बता दें कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली गई थी। इसी बीच भीड़ लालकिले में घुस गई थी। उन्होंने वहां तोड़फोड़ करने के साथ-साथ धार्मिक झंडा भी फहराया था। इसी मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को जुगराज सिंह की तलाश है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features