लुधियाना के दो अलग-अलग स्थानों से दो नाबालिग बच्चियां लापता हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने 13 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी है जो 13 मार्च की शाम को घर से किसी को बगैर बताए कहीं चली गई और अभी तक घर लौट कर नहीं आई है। तलाशने के बाद भी जब उसका कुछ पता न लगा तो उन्होंने शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने एक 17 वर्षीय लड़की के अगवा होने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12 मार्च की सुबह घर से स्कूल गई थी। जोकि छुट्टी होने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन उनकी बेटी का कुछ पता ना लगा। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को किसी ने अगवा किया है।
शादी का झांसा देकर किया अगवा
लुधियाना में एक 18 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर आरोपित अगवा कर ले गया। परिवार ने शिकायत थाना साहनेवाल पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने 33 फुट रोड ग्यासपुरा के रहने वाले साहिब खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी है। 14 मार्च को वह घर से कहीं चली गई। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी। जब उन्होंने तलाश की तो उन्हें पता लगा कि आरोपित ही उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने आरोपित को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features