प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने आज कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी अलोकतांत्रिक पार्टी बताया है।
चेतन चौहान आज अमरोहा से बिजनौर जा रहे थे। वह बिजनौर के नूरपुर में भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह के प्रचार में शामिल होंगे। चेतन चौहान से जब पूछा गया कि कांग्रेस कर्नाटक में राज्यपाल ने बीएस येद्दयुरप्पा के शपथ को अलोकतांत्रिक बता रही है। इसके लिए आपको क्या कहना है, उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक अलोकतांत्रिक काम करने वाली कांग्रेस हमको लोकतंत्र का पाठ न बढ़ाए। चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस लोकतंत्र की बात करती है तो इंदिरा गांधी ने जब इमरजेंसी लगवाकर सैकड़ों निर्दोष को जेल भेजा था तब वह क्या था। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भाजपा को राज्यपाल के आमंत्रित करने के फैसले पर कांग्रेस इसे लोकतंत्र की हत्या बता रही है। उसे यह बताना चाहिए कि हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद उसे मानने के बजाय इंदिरा गांधी ने जब इमरजेंसी लागू कर सैकडों निर्दोषों को जेल भिजवा दिया था तब क्या हुआ था।
उन्होंने कहा कि वाराणसी में फ्लाई ओवर की बीम गिरने के कारण की तो जांच हो रही है, लेकिन निर्माणाधीन पुल पर काम चलते समय वाहन का वहां पर गुजरना गंभीर सवाल है।
चेतन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी इसको लेकर बहुत सख्त हैं। सभी लापरवाह अफसरों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। चेतन चौहान यहां से नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार के लिए बिजनौर रवाना हो गए।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					