अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित अब तक 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। कैंट एरिया के एक होटल में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर आगे का जीवन एक साथ बिताने का वायदा किया।
ओलंपियन ललित उपाध्याय ने मंगलवार को गोरखपुर की दीक्षा तिवारी के साथ सगाई की। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित अब तक 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। कैंट एरिया के एक होटल में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर आगे का जीवन एक साथ बिताने का वायदा किया। 29 जनवरी 2024 में वे दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। दीक्षा भी हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं ।
वर्तमान समय में वे प्रयागराज में भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। इस मौके पर परिजन के अलावा मेयर अशोक तिवारी, कोच परमानंद मिश्रा, हॉकी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर रावत, सर्वेश पांडेय, अतुल पांडेय, मनीष तिवारी, अखिलेश पांडेय के अलावा कई खेलों के राष्ट्रीय स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी मौजूद रहे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features