विजया एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

सनातन धर्म में विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025) का विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के रूप में मनाई जाती है। साथ ही भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसके अलावा राशि अनुसार चीजों का दान करना फलदायी साबित होता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में विजया एकादशी व्रत आज यानी 24 फरवरी (Vijaya Ekadashi 2025 Date) को किया जा रहा है। इस दिन साधक जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही जीवन में सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशी व्रत को विधिपूर्वक करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

अगर आप भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025) के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या फिर गरीब लोगों में राशि अनुसार दान करें। मान्यता है कि एकादशी पर दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के जातक को विजया एकादशी पर किस चीज का दान करना कल्याणकारी माना जाता है।

राशि अनुसार दान

मेष राशि के जातक विजया एकादशी पर लाल रंग की साड़ी महिलाओं को दान में दें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
वृषभ राशि के जातक विजया एकादशी पर सफेद चीजों का दान करें। इससे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि के जातक विजया एकादशी पर हरे रंग के वस्त्र का दान करें। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कर्क राशि के जातक विजया एकादशी पर दूध और दही का दान करें। इससे जीवन में सभी तरह के सुख मिलेंगे।
सिंह राशि के जातक विजया एकादशी पर धन का दान करें। इससे हमेशा धन से तिजोरी भरी रहेगी।
कन्या राशि के जातक विजया एकादशी पर हल्दी का दान करें। इससे बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।
तुला राशि के जातक विजया एकादशी पर सफेद वस्त्र का दान करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे।
वृश्चिक राशि के जातक विजया एकादशी पर लाल रंग के फल का दान करें। इससे पूजा का पूरा फल मिलेगा।
धनु राशि के जातक विजया एकादशी पर फल का दान करें। इससे जीवन मनचाहा करियर मिलेगा।
मकर राशि के जातक विजया एकादशी पर कपड़े का दान करें। इससे जीवन के दुख दूर होंगे।
कुंभ राशि के जातक विजया एकादशी पर जूते और चप्पल का दान करें।
मीन राशि के जातक विजया एकादशी पर अन्न का दान करें। इससे हमेशा जीवन में अन्न के भंडार भरे रहेंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com