विदेशी निवेशक ज्यादा होने से भारत को हो रहा है लाभ, चीन में कम हो रहा निवेश

दुनिया में सबका ध्यान भारत के आर्थिक विकास पर है। भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर काम कर रहा है। भारत में हो रहे निवेश को लेकर संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने कहा कि भारत ने “बहुत मजबूत” आर्थिक विकास प्रदर्शन दर्ज किया है। कई कंपनियां भारत में निवेश कर रही है तो कई कंपनियां निवेश करना चाहती हैं।

जहां पहले निवेशक चीन की ओर जाते थे वह अब भारत में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा वैश्विक निकाय ने भारतीय सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि को संशोधित किया है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (यूएन डीईएसए) के वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा, आर्थिक विश्लेषण और नीति प्रभाग के प्रमुख हामिद राशिद ने संवाददाताओं से कहा

भारत को अन्य पश्चिमी स्रोतों से भारत में आने वाले अधिक निवेश से भी लाभ हो रहा है क्योंकि कम से कम विदेशी निवेश चीन में जा रहा है। भारत कई पश्चिमी कंपनियों के लिए एक वैकल्पिक निवेश स्रोत या गंतव्य बन गया है। ऐसे में मुझे लगता है कि इससे भारत को भी फायदा हो रहा है

हामिद राशिद विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2024 के मध्य-वर्ष के अपडेट पर जानकारी दे रहे थे, जिसमें 2024 के लिए भारत के विकास अनुमानों को संशोधित किया गया है साथ ही कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस वर्ष लगभग सात प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है।

उन्होंने 2024 के मध्य तक विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं पर कहा गया

भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में 6.9 प्रतिशत और 2025 में 6.6 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जो मुख्य रूप से मजबूत सार्वजनिक निवेश और लचीली निजी खपत से प्रेरित है। हालांकि कमजोर बाहरी मांग का माल निर्यात वृद्धि पर असर जारी रहेगा, फार्मास्यूटिकल्स और रसायनों के निर्यात में जोरदार वृद्धि की उम्मीद है।

बता दें कि मध्य वर्ष के अपडेट में भारत के लिए 6.9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान इस साल जनवरी में संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए 6.2 प्रतिशत जीडीपी पूर्वानुमान से अधिक है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com