विधानसभा चुनाव परिणाम:राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे,जाने अपडेट !

चार राज्यों के लिए काउंटिंग जारी है। तीन राज्यों-राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे चल रही है। जबकि तेलंगाना में ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बहुमत में दिखाी दे रही है।

छत्तीसगढ़ में हो सकता है बड़ा उलटफेर

इसबार छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर हो सकता है। रुझाने के अनुसार भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बहुमत में है। इसके साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भाजपा आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल सहित ये मंत्री चल रहे पीछे

छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। सीएम बघेल सहित उनके कुछ मंत्री भी पीछे चल रहे हैं। इसमें मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री रुद्र गुरु और मंत्री अनिला भेड़िया पीछे चल रहे हैं।

4 राज्यों में रुझान

  • मध्य प्रदेश में 87 सीटों पर कांग्रेस, 139 सीटों पर बीजेपी आगे।
  • छत्तीसगढ़ में 50 सीटों पर कांग्रेस, 40 सीटों पर भाजपा आगे।
  • राजस्थान में 101 सीटों पर भाजपा, 79 सीटों पर कांग्रेस आगे।
  • तेलंगाना में 69 सीटों पर कांग्रेस, 37 सीटों पर बीआरएस आगे। वहीं, बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com