एक्टर विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। विनोद खन्ना गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद भी थे। खबरों की मानें तो उन्हें कैंसर की बीमारी थी।

अमिताभ बच्चन ‘सरकार 3’ के प्रमोशन के लिए एक इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि विनोद खन्ना का निधन हो गया है। उन्होंने अपना इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया और उनके परिवार से मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए।
उधर पीएम मोदी ने भी विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, ‘विनोद खन्ना एक पॉपुलर एक्टर के साथ समर्पित नेता और अद्भुत व्यक्ति थे। उनके निधन पर दुखी हूं। मेरी संवदनाएं साथ हैं।
‘कुछ दिन पहले विनोद खन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे। लोग उनकी ये तस्वीर देखकर हैरत में पड़ गए थे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features