हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता विनोद खन्ना की अस्थियों को उनके बेटे साक्षी खन्ना ने शुक्रवार को गंगा में विसर्जित कर दिया। इस दौरान उनका पूरा परिवार वहां उपस्थित था। अन्य कर्मकांड दीपदान आदि सारे कार्य पूर्ण होने तक सभी लोग शनिवार तक हरिद्वार में ही रहेंगे।
विनोद खन्ना का काफी लंबी बीमारी से हुआ था निधन
बता दें, काफी लंबे समय से बीमार विनोद खन्ना का 27 अप्रैल को निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी अस्थियों को उनकी पत्नी कविता खन्ना, बेटा साक्षी खन्ना, बेटी श्रद्धा खन्ना और भाई प्रमोद खन्ना हरकी पैड़ी पहुंचे। जहां उनके तीर्थ पुरोहित गोपाल कृष्ण पटवर, अरुण कुमार पटवर, संजय पटवर और साकेत झा पूरे विधि विधान के साथ बेटे साक्षी खन्ना से अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया।
शनिवार को साक्षी खन्ना गंगा में दीपदान करेंगे। इसके बाद कुशावर्त घाट पर ही दिवंगत के पिंडदान, नारायण बलि सहित अन्य कर्मकांड कराने के बाद परिवार वापस मुंबई लौटेगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features