मल्टीमीडिया डेस्क। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 5 नवंबर का दिन खास होता है। आज के दिन टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली अपना 28वां जन्मदिवस मना रहे है। इस मौके पर दुनियाभर के उनके करोड़ों फैन्स भी उन्हें अपनी-अपनी तरह से विशेज दे रहे हैं।

खासकर सोशल मीडिया पर तो उनके बर्थडे विशेज के लिए ढेरों मैसेज आ रहे हैं। इस दौरान वीरेंद्र सहवाग ने अपनी खास स्टाइल में उन्हें एक के बाद एक मैसेज करते हुए बर्थडे विशेज दीं। विराट को विशेज देने के लिए लिखे एक मैसेज में सहवाग ने लिखा, ‘हाजमे की गोली, रंगों की होली, गुजरात में घाघरा चोली और बैटिंग में विराट कोहली’ पूरे इंडिया को पसंद है।
इस मैसेज के अलावा भी उन्होंने कई मैसेज ट्वीट करते हुए विराट को बर्थडे विशेज दीं।
तो वही क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर ने भी बर्थडे बॉय को बधाई दी। विराट को बधाई देते हुए सचिन ने कहा कि,’ हमारी टीम के सबसे शरारती शख्स को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। जैसे हो हमेशा वैसे ही रहना’।
इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कई और मशहूर हस्तियों ने भी विराट कोहली को ट्वीट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। सहवाग के ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा,’सहवाग के मैसेज पर ट्विटर को लाइक बटन की जगह लाफ बटन देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ‘छोटे चीकू से विराट आम का पेड़ बन चुके इंडिया के टेस्ट गदाधारी कप्तान को जन्मदिन की बधाई’। इसके अलावा विराट फैन्स ने उन्हें बर्थडे पर क्रिकेट के गॉड से लेकर रन मशीन जैसे टाइटल्स भी दे डाले।


TOS News Latest Hindi Breaking News and Features