करणीविहार थाना इलाके में डरा धमका कर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीडि़ता की विडि़यो क्लिपिंग बनाकर दो साल तक उसका देहशोषण करता रहा। प्रताडऩा से परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली।
पुलिस के अनुसार चित्रकूट वैशाली नगर निवासी एक 35 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि राजेश चौधरी ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। इसके बाद आरोपी बदनाम करने की धमकी देकर दो साल तक उसका देहशोषण करता रहा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आज पीडि़ता का मेडिकल करवाएगी। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
