वीडियो: गर्लफ्रेंड के अंडरगारमेंट में डाली दुनिया की सबसे तीखी मिर्च…फिर हुआ ऐसा कुछ की…

आज के भाग दौड़ वाले समय में रिश्तों के बीच से मजाक का तत्व खत्म होता जा रहा है। दो लोगों के बीच के रिश्ते में तनाव को कम करने के लिए हंसी मजाक का होना बहुत जरूरी है। खास तौर पर अगर दो लोग जिंदगी भर साथ रहने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन कभी कभी यही मजाक जान पर भारी पड़ जाता है।

वीडियो-बंद कमरे में मरयम नवाज ने किया बेहद हॉट डांस, 2 लाख से ज्‍यादा मिले व्‍यू

अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजाक करने के लिए जो तरीका अपनाया वो बेहद ही हैरान करने वाला है। इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजाक करने के लिए मिर्च का सहारा लिया। वो भी दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का स्प्रे, जी हां इस युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की अंडरवेयर में दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का स्प्रे छिड़क दिया।

खास बात ये है कि बोस्टन के रहने वाले रयान हेमिल्टन नाम के युवक ने न केवल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इतना खतरनाक मजाक किया बल्कि उसका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड भी किया। वीडियो की शुरूआत में रयान हेमिल्टन मिर्च के बारे में बताते हैं, वो बताते हैं कि ये मिर्च कितनी खतरनाक है। स्प्रे काम कैसे करता है। उसके बाद रयान अपनी गर्लफ्रेंड के अंडरवेयर में स्प्रे छिड़क दिया। वो बाकायदा अपनी गर्लफ्रेंड का अंडरगारमेंट दिखाता है और उस पर दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची का स्प्रे छिड़क दिया। रयान इस दौरान लगातार वीडियो बना रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड उस अंडरगारमेंट को पहन कर रयान के साथ जॉ़गिंग पर चली जाती है। दिन के समय जॉगिंग वो भी धूप में। रयान की गर्लफ्रेंड को तकलीफ होनी शुरू हो जाती है।   रयान की गर्लफ्रेंड जेन आधा लैप दौड़ने के बाद कुछ महसूस करती है। उसे जलन होनी शुरू हो जाती है। धीरे धीरे मिर्च का स्प्रे अपना असर दिखाने लगता है। एक समय ऐसा आ जाता है जब वो बर्दाश्त नहीं कर पाती है और घर की तरफ भाग जाती है। वो घर पहुंच कर पानी खोजती है पानी नहीं मिलने पर वो बादाम का दूध अपनी पैंट में डाल लेती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से जेन परेशान हो रही है। रयान खुद मिर्च के बारे में बताता है कि इसे शैतान का खून कहा जाता है। अगर आपको यह अब भी ये खतरनाक नहीं लगता है तो जानकारी दे दें कि इस स्प्रे में 8 लाख स्कॉविल हीट यूनिट हैं, जो इसे दुनिया का सबसे तीखा स्प्रे बनाता है।

जो मिर्च रयान ने अपनी गर्लफ्रेंड के अंडरवेयर में डाला था उसे जैलपिनों के नाम से जाना जाता है। अब आपको अंदाजा लग गया होगा कि उसकी गर्लफ्रेंड जेन को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। जेन केवल कुछ मिनट के लिए ही मिर्च की जलन को बर्दाश्त कर पाई थी। बाद में रयान ने खुद ही जेन को बता दिया कि उसने उसके अंडरगारमेंट में दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का स्प्रे डाला था। फिर जेन भागते हुए घर आती है और बाादाम का दूध अपनी पैंट के अंदर डालती है। उसके बाद उसे थोड़ी राहत मिलती है। फिलहाल रयान हेमिल्टन का ये मजाक उसकी गर्लफ्रेंड जेन को काफी भारी पड़ गया। जिंदगी में मजाक अच्छी चीज है लेकिन इस तरह का खतरनाक मजाक करने की सलाह हम नहीं देते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com