साक्षी महराज का नया वीडियो वायरल हुआ है, इसमें वो कैमरे के सामने ही महिलाओं और लड़कियों का जख्म देख रहे है, इस वीडियो पर विवाद हो गया है।

वीडियो देखें:
बीजेपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर से विवादों में है, इस बार विवाद का कारण थोड़ा अलग है, बीजेपी सांसद ने मैनपुरी में एक महिला के कपड़े उतरवाकर सबके सामने जख्म देखें, जिस पर अब विवाद हो रहा है। दरअसल यूपी पुलिस के जवानों ने कथित रुप से इन महिलाओं और लड़कियों की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद पीड़ितों से मिलने साक्षी महाराज पहुंचे थे।
मैनपुरी में बीजेपी कार्यकर्ता पर अवैध रुप से शराब के कालाबाजारी करने का आरोप था, इसी सिलसिले में पुलिस उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची, छापेमारी के ही दौरान पुलिस वालों में घर की महिलाओं और लड़कियों के साथ ना सिर्फ अभद्रता की बल्कि उनके साथ मार-पीट भी की, जिसमें कई लड़कियों और महिलाओं को चोट भी लगी है। बताया जा रहा है कि मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्नाव सांसद साक्षी महाराज मौके पर पहुंचे, उन्होने अखिलेश सरकार और यूपी पुलिस पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा प्रदेश में आज गुंडाराज है।
साक्षी महाराज ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है, अगले साल दो -तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी फिर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सांसद ने ये भी कहा कि अगली बार अगर पुलिस आएगी तो उन पर गोलियां चलेगी। साथ ही वो इस मामले को महिला आयोग में ले जाने और संसद में भी उठाने की बात कही।
फिर वहां की महिलाएं और लड़कियों ने उन्हें अपना जख्म दिखाने लगे, कैमरे के सामने ही सांसद ने लड़कियों का जख्म देखा, भले उनका मकसद गलत ना हो लेकिन इस के बाद इस पर विवाद हो रहा है। कुछ लोग सांसद की इस हरकत को शर्मनाक बता रहे है तो कुछ लोगों को इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आ रहा है। आप खुद भी ये वीडियो देखकर तय कीजिए कि क्या है ये ?
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features