आप सभी जानते ही होंगे वैशाख का महीना आरम्भ हो चुका है। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख मास में कुछ विशेष उपाय करने से त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महादेव तीनों को प्रसन्न किया जा सकता है। जी हाँ और यह भी कहा जाता है कि इस महीने में मंत्र जाप से भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। जी दरअसल ये सभी मंत्र भगवान विष्णु के हैं और राशि के अनुसार हैं। तो आप आज इन मन्त्रों को पढ़ लीजिये क्योंकि यह आपको वैशाख के महीने में जपने हैं और इनके जाप से आपको लाभ होगा।

राशि अनुसार मंत्र-
मेष राशि- ॐ ह्रीं श्रीं श्रीलक्ष्मीनारायणाय नम:।
वृषभ राशि- ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नम:।
मिथुन राशि- ॐ क्लीं कृष्णान नम:।
कर्क राशि- ॐ ह्रीं हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नम:।
सिंह राशि- ॐ क्लीं ब्राह्मणे जगदाधाराय नम:।
कन्या राशि- ॐ पीं पिताम्बराय नम:।
तुला राशि- ॐ तत्वनिरंजनाय तारक रामाय नम:।
वृश्चिक राशि- ॐ नारायणाय सूरसिंहाय नम:।
धनु राशि- ॐ श्रीं देवकृष्णाय उर्ध्वजाय नम:।
मकर राशि- ॐ श्रीं वत्सलाय नम:।
कुंभ राशि- ॐ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नम:।
मीन राशि- ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:।
किस विधि से करना है मंत्र जाप- वैशाख मास में रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और तुलसी की माला से राशि अनुसार मंत्रों का जाप करें। इसी के साथ ध्यान रहे कि कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। इसके अलावा मंत्र जाप का स्थान, समय और आसन निश्चित कर लें क्योंकि इससे और भी जल्दी शुभ फल मिलने लगते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features